सीहोर । भोपाल नाका स्थित शास.आवासीय खेल कूद संस्थान के कक्ष क्रमांक 1 में अजाक्स कर्मचारी संगठन एवं अ. जा. ज. पिछड़ा वर्ग अल्पसंचक कल्याण परिषद के तत्वधान में दिनांक 13-04-25 दिन रविवार शाम 4 बजे डॉ अम्बेडकर व ज्योतिबा राव फूले की जयंती पूर्व संध्या पर मनाई गई। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री गौतम टेटवाल , आलोक शर्मा सांसद लोकसभा भोपाल , नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर , भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा , जिला मीडिया संघ संरक्षक के. जी. बैरागी, एम.के. राजोरिया अवर सचिव संसदीय कार्यमंत्रालय म. प्र. रवींद्र कुमार बांगरे पूर्व सहायक संचालक शिक्षा एच. एस. निमजे जिला अध्यक्ष अजाक्स, जिला सीहोर , एस के फेरेला वरिष्ठ समाज सेवी एवं जिला पंचायत प्रतिनिधि , परिषद के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र खंगराले , श्याम सोनकर विशेष रूप से उपस्थित थे । मंत्री व संसद को डॉ अम्बेडकर व फूले की जयंती के अवसार पर दलित वर्ग की समस्याओं से अवगत कराया । इस अवसर पर गौतम टेटवाल, मंत्री व सांसद आलोक शर्मा द्वारा डॉ. अम्बेडकर व फूले की जयंती पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम का संचालन बाबू लाल मालवीय ने किया। आभार व्यक्त विजय वर्कें द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दलित संगठनों के और से रामदुलारे सोनकर , धर्म प्रकाश आर्य , मनोहर मांगरोलिया , इंजीनियर जितेंद्र सिंह , दीपक सोनकर , घनश्याम जाटव , शशिवाला रामटेके , आरती नरेंद्र खंगराले, प्रेमलता सेल , संगीता बरके , सावित्री अहिरवार , कमल मालवीय , लखन मालवीय , मुन्नालाल मालवीय , दशरथ मालवीय , दिलीप मालवीय , दयाराम गवाटिया, राजमल अंगुरिया , शमशेर खान आदि भरी संख्या में उपस्थित थे ।








