नर्मदापुरम/ मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सिवनी मालवा के द्वारा चलाया जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम कोलगांव में नवांकुर संस्था दिशा जनकल्याण समिति के द्वारा छोटी-छोटी जल चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों को जल के महत्व की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश शासन के द्वारा चलाए जा रहे इस महा अभियान में उनसे अपना सहयोग देने का आग्रह किया जा रहा है।







