जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत छात्रों ने पोस्टर मेकिंग के द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन का दिया संदेश

Join Us

नर्मदापुरम/ मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद नर्मदापुरम द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर समस्त जिले में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में जन अभियान परिषद नर्मदापुरम के जिला समन्वयक श्री पवन सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि राविवार 13 अप्रैल को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकाश पाठ्यक्रम के छात्रों द्वारा पोस्टर मेकिंग के द्वारा जल संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर 80 से अधिक छात्र उपस्तिथ रहे, जिन्होंने अपनी सहभागिता दी। श्रेष्ठ तीन छात्रों को पुरुस्कृत किया गया। साथ ही नवांकुर संस्था ज्ञान सरोवर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष साहिल तिलोटिया द्वारा नर्मदापुरम के पच्चीस ग्रामों में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत जल संवर्धन के स्टीकर लगाकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर आनंद नामदेव, नेहा तिवारी, नीरज चतुर्वेदी, राजेश गौर, राजेंद्र कुशवाह, रोहित बकोरिया, साहिल तिलोटिया, रानी दुबे, उमा, दर्शना, राजेश गोलियां, प्रीति, राखी,मनीष यादव, डाली, दीपा अन्य उपस्थित रहे।

Previous articleसंबल योजना से नर्मदापुरम निवासी निर्मला यादव को मिला संबल, बच्चों के भविष्य को संवरने में मिली मदद
Next articleजल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किया जागरूक