नर्मदापुरम। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ जिला नर्मदापुरम की पहल से सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। संगठन के जिला महामंत्री अजय दुबे एवं ग्राम के सरपंच शशांक मिश्रा विक्रम खंडेलवाल बसंत दीक्षित गोविंद बाजपुरी अजय वर्मा उत्तम यादव दिनेश गौर के नेतृत्व में फोर लेन पर रायपुर से नर्मदापुरम की सड़क निर्माण का विगत दो वर्षों से कार्य रुका हुआ था । जिसकी मांग दुबे विगत दो वर्षों में प्रशासन की समक्ष अनेक बार रख चुके थे। लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे। सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया जा रहा था। ग्राम इकाई रायपुर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले शनिवार को फोर लेन के पास धरना प्रारंभ करने गए रायपुर किसान मजदूर एवं राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के पदाधिकारी गणों ने धरना प्रारंभ किया ही था जिसपर तत्काल तहसीलदार एवं पीडब्ल्यूडी अधिकारी धरना स्थल पहुंचे उन्होंने समझाईस दी और उक्त सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की इस पहल से उक्त कार्य प्रारंभ हुआ समस्त ग्राम वासियों ने भी सहयोग प्रदान किया कार्य प्रारंभ होने पर संघ के पदाधिकारियों ने तथा ग्रामवासियों ने राहत मेहसूस की इस माैके पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रदेश मंत्री रमाकांत मीणा भी उपस्थित रहे ।






