भगवान श्री परशुरामजी प्रकटोत्सव की तैयारी को लेकर हुई बैठक

Join Us

विप्र बंधुओं ने दिए अनेक आवश्यक सुझाव, अब हर तीन माह में होगी बैठक

नर्मदापुरम। भगवान श्री परशुराम प्रकटोत्सव समिति व सर्व ब्राह्मण समाज नर्मदापुरम के द्वारा पूर्व वर्षाें की तरह इस वर्ष भी भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव मनाए जाने के लिए समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन शुक्रवार को सायं काल .गीता मेरिज पैलेस आई टी आई रोड नर्मदापुरम में आयोजित की गई। जिसमें तय हुआ कि भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव दो दिवसीय रहेगा। 29 एवं 30 अप्रैल को प्रकटोत्सव मनाया जाएगा। इस संबंध में एक बैठक 19 अप्रैल शनिवार को गीता मैरिज पैलेस में ही की जाना तय हुआ है। जिसमें आयोजन को लेकर समितियों के गठन पर विचार किया जाएगा। बैठक में अनेक विप्र बंधुओं ने अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। जिसमें भगवान परशुराम के मंदिर व चौराहे के नामकरण, समाज को संगठित करने पर जोर दिया गया। मुख्य रूप से यह बात भी सामने आई कि अब हर तीन माह में सर्व ब्राम्हण समाज की बैठक की जाना आवश्यक है। जिससे कि ब्राम्हण समाज के हित को लेकर सर्व ब्राम्हण समाज एकजुट हो सकें। बैठक में आचार्य पं अजय दुबे, अरूण दीक्षित, अशेाक दिवोलिया, दिनेश तिवारी, विनोद रावत, मुकेश दुबे, युवराज तिवारी, धर्मेंद तिवारी, बलराम शर्मा, पंकज शुक्ला, उदित द्विवेदी, रामकुमार गुबरेले, राजकुमार दुबे, केके शर्मा अखिलेश मिश्रा रत्नेश दुबे, हेमन्त गोस्वामी, विनोद बुधौलिया योगेश शर्मा, यश दुबे,सुखदेव भार्गव शशिकांत दुबे, रामगोपाल भार्गव, राजेंद्र पाराशर, प्रकाश शर्मा, मनीष तिवारी, रिंकू शर्मा, मुन्ना उपाध्याय, जयशंकर तिवारी, गोविंद दुबे, नारी शक्तियों में वंदना शर्मा, आरती शर्मा, नेहा तिवारी सहित बडी संख्या में विप्र समुदाय के सदस्य शामिल रहे।

Previous articleहाथ-पैर में हथकड़ी, कमर में जंजीर… एनआईए की कस्टडी में ऐसा दिखा तहव्वुर राणा; सामने आई पहली फोटो
Next articleगुजरात से आकर उत्कृष्ट फोटोग्राफर ने अपने मित्रों को नर्मदा रहस्य चित्रावली ग्रंथ भेंट किया