नपा के डेएनयूएलएम द्वारा संचालित स्वसहायता समूह ने बनाई 5 हजार सीड्स बाल 

Join Us
नर्मदापुरम्। नगरपालिका के डे एनयूएलएम के तहत संचालित स्वसहायता समूह इन दिनों सीड्स बाल बनाने में जुटे हुए हैं। स्वसहायता समूह द्वारा करीब 5 हजार से अधिक सीड्स बाल तैयार कर लिए गए हैं।
डेएनयूएलएम की सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी वैभव देशमुख के निर्देशन में स्वसहायता समूहों द्वारा सीड्स बाल तैयार किए जा रहे हैं।* जिसमें मेकलसुता स्वसहायता समूह की अध्यक्ष कविता राजपूत एवं उनकी सदस्यों द्वारा 5 हजार से अधिक सीड्स बाल तैयार किए गए हैं। यह सीड बाल पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षक के क्षेत्र में नायब तरीका है। इन मिट्टी के बाल्स में विभिन्न प्रजाति के वृक्षों के बीच रखे गए हैं।
Previous articleएक पेड़ बेटी के नाम पौधारोपण कार्यक्रम हुआ 
Next articleराम मंदिर दान चोरी: तीन आरोपी पुलिस रिमांड पर, खुलेंगे कई राज