पहली बार आपस में भिड़े हाथी वेटरिनियन नहीं थे मौजूद
नर्मदापुरम (निप्र)। चूरना के जंगल में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध हथिनी स्मिता की मौत हो गई है। वह करीब 50 वर्ष की थी। बताया गया कि नर्मदापुरम जिले के चूरना में पहली बार हाथियों के बीच लड़ाई का मामला सामने आया है। इस लड़ाई में घायल हथिनी स्मिता की सोमवार शाम मौत हो गई। वन्यजीव चिकित्सक उस समय मौजूद नहीं थे। उपचार से पहले ही शाम करीब 5 बजे हथिनी ने दम तोड़ दिया। मामले की जांच की जाना है। हथिनी स्मिता एसटीआर की शान रही है।







