भोपाल (आरएनएस)। महात्मा ज्योति बा फूले की जयन्ती के अवसर पर अरेरा कालोनी स्थित महात्मा फूले की प्रतिमा पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, पूर्व मंत्री पी.सी.शर्मा, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जी.पी.माली सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।








