भोपाल (आरएनएस)।भगवान श्री कार्तिकेय की जयन्ती के अवसर पर महापौर मालती राय ने पूजा-अर्चना की एवं बधाई तथा शुभकामनाएं भी दी। भगवान श्री कार्तिकेय की जयन्ती के अवसर पर शुक्रवार को महापौर मालती राय पिपलानी स्थित श्रीराम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुई और विधिवत पूजा-अर्चना की। महापौर राय ने इस अवसर पर तमिल बंधुओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा इस अवसर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुजन को भोजन भी परोसा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में तमिल समाज के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।








