देवास भोपाल फोर लेन प्रशासन द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सीहोर के निर्देशन एवं यातायात प्रभारी ब्रजमोहन सिंह धाकड़ तथा मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के मार्गदर्शन मे सुरक्षित यात्रा एवं दुर्घटना से बचाव के लिए देवास- भोपाल फोर लेन चौपाल सागर जाट ढाबे पर प्रोजेक्ट निरामया के माध्यम से ट्रक ड्राइवरों के स्वास्थ्य जांच कर निः शुल्क दवाइया उपलब्ध कराया गया। देवास भोपाल फोर लेन पर प्रति दिन प्रोजेक्ट निरामया के अंतर्गत मेडिकल टेस्टिंग ,चिकित्सीय परामर्श एवं आवश्यक दवाओ के साथ एक मोबाइल मेडिकल यूनिट मार्ग पर उपलब्ध है , इस वाहन में अपोलो हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टर्स उपलब्ध है। डी बी सी पी एल परियोजना संचालक अजय मिश्रा एवं सी एस आर ए जी एम प्रियेश राठौड़ ने बताया कि ट्रक ड्राइवर काफी लम्बी यात्राएं करते है और मार्ग में तबियत खराब होने पर उन को उचित इलाज नहीं मिल पता है तथा कई बार उनकी स्थिति गंभीर हो जाती है, इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमारी संस्था ने ट्रक ड्राइवरों को मार्ग पर यात्रा के दौरान ही उचित चिकित्सीय परामर्श और दवाइया उपलब्ध करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट निरामया प्राम्भ की है। प्रवन्धन ने ये भी बताया की किसी गंभीर बीमारी की दशा में अपोलो हॉस्पिटल के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर से टेली मेडिसिन के माध्यम से भी परामर्श दिया जायेगा एवं मरीजों का रिकॉर्ड रखकर उनका फॉलो अप भी लिया जायेगा । इस मौके पर डीबीसीपी एल सी एस आर प्रबन्धक, आरक्षक संदीप राजपुत थाना मण्डी, आरक्षक सतेंद्र सिंह थाना यातायात सीहोर, यातायात पुलिस बल, सौ नम्बर के रोबिन सिंह, सुनील सारसिया, एवं कई सम्माननीय उपस्थित थे।








