भव्यता के साथ मनाया जायेगा हनुमान प्रकटोत्सव

Join Us

 हनुमान मंदिर समिति के तत्वाधान में होगें दो दिवसीय आयोजन
सीहोर। सीहोर जिला मुख्यालय के ग्राम दिवडिय़ा के मध्य प्रदेश विद्युत मण्डल परिसर में हनुमान मंदिर समिति के द्वारा विगत् 26 वर्षों से हनुमान प्रकटोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी समिति द्वारा हनुमान प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 11 अप्रैल 2025, शुक्रवार को यज्ञाचार्य पं.श्री रमेश चन्द्र व्यास के द्वारा प्रात: 8 बजे से श्री गणेश पूजन एवं यज्ञ, अभिषेक कार्यक्रम प्रारम्भ किया जावेगा एवं रात्रि 8 बजे सुन्दरकाण्ड का आयोजन होगा, दिनांक 12 अप्रैल 2025, शनिवार को प्रात:काल श्रंगार आरती एवं यज्ञ पूर्णाहूति, कन्याभोज व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। उक्त धार्मिक आयोजन में सभी धर्मप्रमी बन्धुओं से धर्मलाभ प्राप्त करने की हनुमान मंदिर समिति द्वारा अपील की गई है।

Previous articleनपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने दी शहरवासियों को 11 लाख की सौगात
Next articleसड़क सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन एवं डी बी सी पी एल की सराहनीय पहल ।