नर्मदापुरम। समेरिटंस आईसीएसई स्कूल पिपरिया में गत दिवस दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ कल्पना शर्मा ने बताया कि इसमें डा महेश चौधरी और डा निधि सुरजन ने शिक्षकों और बच्चों के दांतों का परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दांतों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित सफाई करनी चाहिए। अधिक ठंडे और अधिक गर्म खाद्य पदार्थ नहीं खाने चाहिए। उन्होंने दांतों की देखभाल करने के तरीके भी बताए। डॉ चौधरी एवं डॉ सुरजन ने बच्चों को उपहार प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की कॉर्डिनेटर श्रीमती दिव्या अग्रवाल ने किया।







