नर्मदापुरम। जैसे जैसे गर्मी अपना रोद्र रूप ले रही है। बिजली कंपनी भी नागरिकों की परीक्षा ले रही है। बीते तीन दिनों से बिजली कंपनी के द्वारा कुछ ज्यादा ही मेंटनेंस के नाम पर कटौती की जा रही है। मंगलवार की रात तो अचानक बिजली ने पूरे शहर को परेशान किया। दिन में अनेक बार अघोषित कटौती होने के बाद रात में शाम होते ही जो बिजली गुल हुई तो रात के 10 बजे आई फिर भी आती जाती बनी रही। जिससे पूरा शहर परेशान हुआ। ऐसा ही कुछ बुधवार को भी दिन में अनेक बार बिजली गुल होने से नागरिकों में बिजली कंपनी के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। नागरिकों का कहना है कि बिजली कंपनी बिल तो पूरा ले रही है। सुविधा के नाम पर जब नागरिकों को बिजली की जरूरत है तब मेंटनेंस के नाम पर अनेक घटों तक बिजली की कटोती की जा रही है। कुछ समय अघोषित अब घोषित रूप से सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक मेंटनेस किया जाना है। तब भी कटौती होना है।







