शहडोल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश में शहडोल सडक़ हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। जैतपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर में तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर की है। जहां चैत्र नवरात्रि जावरा जुलूस में शामिल होने के लिए भाटिया मंदिर जाते समय ये हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, घटना में सुरेंद्र सिंह और सूरज पाव की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग जुलूस में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी उनकी बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।मामले की सूचना पर मौके पर जैतपुर पुलिस पहुंची। इसके बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।








