गाड़ी में तोड़-फोड़ से रोकने पर युवक की हत्या

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। प्रीत नगर छोला में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने पहले उनके भाई के वाहन में तोडफ़ोड़ की। भाई ने आरोपियों को तोडफ़ोड़ करने से रोका तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। यह देख छोटा भाई उसे बचाने पहुंचा तो उसे मौत के घाट उतार दिया। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना रविवार देर रात की है। एसआई इंदर सिंह मुजालदे ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम किया है। हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं की जा सकी है।कमल कुशवाह (32) पुत्र नन्नू लाल निवासी प्रीत नगर छोला पेंटरी का काम करता था। रविवार की देर रात उसके घर के बाहर खड़ी बाइक में तोडफ़ोड़ की आवाज सुनाई दी। इस पर कमल के बड़े भाई ओम प्रकाश ने बाहर निकलकर हुड़दंग कर रहे युवकों को समझाइश दी। आरोपी उनसे बहस करने लगे। इसी बात पर ओम प्रकाश और आरोपियों के बीच विवाद होने लगा। आवाजें सुनने के बाद कमल घर के बाहर निकला और बचाव करने का प्रयास किया। तब आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और छुरी से तीन वार कर दिए। एक वार उसके सिर, दूसरा पेट और एक हाथ पर लगा है। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी छुरी लहराते हुए फरार हो गए। ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी युवराज लोधी और करण लोधी दोनों पास की एक बस्ती के रहने वाले हैं। दोनों नशे की हालत में प्रीत नगर में पहुंचे और बाइक में तोडफ़ोड़ शुरू की थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

Previous articleएमबीए की छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
Next articleनए आपराधिक कानूनों, धाराओं और प्रक्रियाओं की जानकारी जन-जन को कराएं उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव