सीहोर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय के रसायन विभाग के छात्र अनुभव सिंह तोमर , प्राणी शास्त्र विभाग के छात्र परमजीत सिंह ठाकुर व छात्रा साधना जाटव ने सहायक प्राध्यापक हेतु मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2024 उत्तीर्ण करके महाविद्यालय का नाम रोशन किया है विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रोहिताश्व कुमार शर्मा , दोनों विभागों के समस्त प्राध्यापकगण एवं महाविद्यायलीन स्टाफ ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की है ।








