सीहोर। सोमवार, 7 अप्रैल 2025 को रनायल में विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला आयुष अधिकारी दाताराम जयंत के निर्देशानुसार स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत के सरपंच धरम सिंह पटेल की भी उपस्थित रही। शिविर में ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज की डॉ. अशोक कुमार मालवीय, डॉ. कीर्ति डांगरा द्वारा नि:शुल्क जांच की गई। शिविर में 55 मरीजों की जांच की गई एवं उन्हें नि:शुल्क आयुर्वेदिक औषधियाँ प्रदान की गई। साथ ही उन्हें ग्रीष्म ऋतु की दिनचर्या एवं आहार विहार योग के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। शिविर में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता निर्मला परस्ते, योग सहायक दीपेश चंद्रवंशी, योग प्रशिक्षक धर्मेंद्र कलमोदिया का विशेष सहयोग रहा।








