जहरीली पनीर फैक्ट्री पर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Join Us

 जिला प्रशासन से निराश होकर लिया पुलिस अधीक्षक को आवेदन देने का निर्णय
मेरे साथ कोई भी होनी-अनहोनी या घटना-दुर्घटना होने पर फैक्ट्री प्रबंधन और मालिक होंगे जिम्मेदार – पंकज शर्मा
सीहोर । सीहोर के समीपस्थ पिपलिया मीरा गांव स्थित जय श्री गायत्री फूड प्रॉडक्ट्स प्रालि और मिल्क मैजिक पनीर फैक्ट्री प्रबंधन की मनमानियों और अनियमितताओं के विरोध में सर्व ब्राह्मण समाज सीहोर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला से मुलाकात कर उनको एक ज्ञापन सौंपकर इस फैक्ट्री पर कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की । इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए पंकज शर्मा ने बताया कि सीहोर के समीपस्थ पिपलिया मीरा गांव स्थित जय श्री गायत्री फूड प्रॉडक्ट्स प्रालि और मिल्क मैजिक पनीर फैक्ट्री प्रबंधन शुरू से ही अनियमितताएं करने में लिप्त है और इसके द्वारा लगातार कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है । चाहे पॉम ऑयल, केमिकल और पशु चर्बी युक्त दुग्ध उत्पाद बनाने का मामला हो या उनको फर्जी लैब जांच रिपोर्ट बनाकर देश-विदेश में निर्यात करने का, या उनको धार्मिक आयोजनों और धर्मस्थलों पर बांटकर लोगों का धर्म भ्रष्ट करने का और अपना जहरीला पानी खुले में खेतों में छोड़ने का, फर्जी तरीके से बैंक लोन लेने का, कंपनी लगातार अनियमितताएं करने में लिप्त रही है और इसके दुग्ध उत्पादों में गौमांस भी पाया गया है । पंकज शर्मा ने कहा कि अपने गौमांस युक्त इन उत्पादों को इस फैक्ट्री के प्रबंधन ने भव्य शिव बारात, कुबेरेश्वर धाम में बांटने के साथ ही अपने मिलावटी घी को तिरुपति बालाजी मंदिर के महाप्रसादम में मिलाने का भी मामला सामने आया था, जिससे करोड़ों हिन्दू धर्मालंबियों की भावनाएं आहत होने के साथ ही उनका धर्म भ्रष्ट करने का कुत्सित प्रयास इसके द्वारा किया गया था । पंकज शर्मा ने कहा कि इन सभी अनियमितताओं के बावजूद अब तक जिला प्रशासन द्वारा इस पर कोई भी मामला दर्ज ना किया जाना आश्चर्यजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है । पंकज शर्मा ने जिला प्रशासन से निराश होकर अब सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला से इन सभी अनियमितताओं और मनमानियों के लिए इसके प्रबंधन और मालिक पर रासुका और देशद्रोह की धाराओं में मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है । पंकज शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ब्राह्मण समाज हमेशा से ही सनातन धर्म का रक्षक और पालन करने वाला रहा है और यदि सनातन धर्म का अपमान करने वाली इस फैक्ट्री के प्रबंधन पर कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए वो एक बड़ा आंदोलन करने को विवश होगे, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी पनीर फैक्ट्री के कुप्रबंधन और जिला प्रशासन की अकर्मण्यता तथा निष्क्रियता पूर्ण रवैए की होगी । पंकज शर्मा ने सनातन धर्म के साथ ही सीहोर नगर के अस्तित्व को बचाने की इस लड़ाई में सभी सनातन धर्मावलंबियों से शामिल होने का आव्हान करते हुए इस नवरात्रि और हिंदू नववर्ष पर सभी से इस जहरीली पनीर फैक्ट्री को सीहोर से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने की अपील की है । पंकज शर्मा ने अंत में कहा कि इस फैक्ट्री का मालिक उनके साथ किसी भी प्रकार की होनी-अनहोनी या घटना-दुर्घटना भी करवा सकता है, यदि उनके साथ ऐसा कुछ भी होता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी पनीर फैक्ट्री प्रबंधन और उसके मालिक की होगी ।

Previous articleआज खेला जाएगा विधायक कप का फाइनल
Next articleमध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की