सीहोर। शहर के भोपाल नाका स्थित पीजी कालेज स्थित मैदान पर भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में खेली जा रही विधायक कप प्रतियोगिता का फाइनल मंगलवार की शाम को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में करीब 32 टीम शामिल हुई थी। प्रत्येक मैच आठ-आठ ओवर थे, लेकिन अब प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल 10-10 ओवर का रहेगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आयोजक जितेन्द्र यादव ने बताया कि करीब एक पखवाड़े से भाजपा नगर मंडल मंडल के अध्यक्ष सुदीप प्रजापति के सहयोग से पीजी कालेज मैदान खेली जा रही विधायक कप प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन और पुरस्कार वितरण किया जाएगा और साथ ही वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय का जन्म दिन भी धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल चरण सुबह नौ बजे जेएनसी क्लब, चांदनी क्लब के मध्य खेला जाएगा और दूसरा मैच खाटू श्याम और एक अन्य टीम के मध्य खेला जाएगा। वहीं प्रतियोगिता का फाइनल मैच शाम पांच बजे खेला जाएगा और इसके उपरांत वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेख राय, विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम यादव आदि के द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगा।








