कुरुति मुक्त हो समाज समृद्धि के नए आयाम रचेगा
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश कीर समाज द्वारा नर्मदापुरम संभाग मुख्यालय पर शनिवार को आभार कार्यक्रम रखा गया। सैकड़ो की तदाद में जिले एवं प्रदेश भर से आए कीर समाज के बंधु वरदान गार्डन में एकजुट हुए। लोकसभा में देश की मोदीनीत भाजपा सरकार से कीर समाज को आरक्षण देने होशंगाबाद नरसिंहपुर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने संसद में पुरजोर तरीके से मांग उठाई है। जिसे लेकर कीर समाज ने शनिवार को नर्मदापुरम में गर्म जोशी के साथ सांसद दर्शन सिंह चौधरी का स्वागत करते हुए आभार जताया।
आभार सभा संबोधन में होशंगाबाद नरसिंहपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कश्यप ऋषि के वंशज कीर समाज के उपस्थिति बंधुओ को करबद्ध प्रणाम करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुधार के लिए प्रयास करना हमारा कर्तव्य है। हमें सामाजिक न्याय और समानता के लिए आवाज उठाने की आवश्यकता है और समाज को समृद्धि और समानता की दिशा में आगे बढ़ाने में योगदान करना चाहिए। कीर समाज एक सभ्य समाज है। वह समाज में व्याप्त कुरुतियों को दूर करने प्रयास करें। वैवाहिक समारोह की वेफिजूल ख़र्चे को लगाम कसते हुए सामूहिक आयोजन करें। साथ ही मृत्यु भोज को पूर्णत बंद करते हुए श्रद्धांजलि आयोजन रखें। जिससे समाज आर्थिक तौर पर मजबूत होते हुए समृद्धि के नए आयाम रचेगी। सांसद ने कहा कि समाजिक कुरीतियों और बुराईयों को दूर करते हुए युवा, महिला शक्ति करण के लिए भी प्रयास जारी रखने होंगे। समाज की बेटियों को उच्च शिक्षित करते हुए सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने की बात भी कही है। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर तबके के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र की मोदी और राज्य की डॉ मोहन सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। उन्होंने समाज को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। सांसद ने आयोजन की जमकर प्रशंसा की है।
जिक्र ए खास यह है कि श्री चौधरी मध्य प्रदेश किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने लोकसभा में मध्य प्रदेश में मूंग की बंपर पैदावार के बाद समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की मांग रखी। एसपीएम यूनियन नर्मदापुरम में जीत के लिए विशेष योगदान रहा। हरदा से होशंगाबाद, बनखेड़ी और गाड़रवाडा रोड को फोर लेन करने का सरकार से मांग उठाई है। बहु प्रतिक्षित बनखेड़ी से झिरपा छिंदवाड़ा पचमढ़ी मार्ग, पचमढ़ी में हवाई सेवा स्वीकृत कराने जैसे कई जनहितेषी मुद्दों पर सांसद श्री चौधरी 27 बार लोकसभा हमें अपनी बात रख चुके हैं। पहली बार सांसद बने श्री चौधरी ने 1 साल में जनता की कई मांगों को केंद्र सरकार के समक्ष रखा है।
यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, राहुल सिंह सोलकी गोकुल पटेल, रोहित गौर महेंद्र यादव, मध्य प्रदेश कीर समाज के अध्यक्ष कीर कोमल सिंह वानिया, एनपी पटेल, समाज की महिला अध्यक्ष लक्ष्मी बाई, कीर समाज बोर्ड के अध्यक्ष गया प्रसाद कीर सियाराम कीर पहलाद कीर बसंत कीर, भगीरथ कीर, जेपी कीर, कृष्ण कुमार कीर, सुनील कीर माखन कीर मंशा राम कीर भोजराज कीर बसंत कीर मेहराघाट समेत प्रदेश और जिले से आए समाज जन उपस्थित रहे। मंच संचालन सुरेंद्र कीर ने किया।







