बीड़ी पीने दुकान पर गया किसान, बदमाश गाड़ी पर टंगा 2 लाख से भरा बैग लेकर भाग गया

Join Us

 -सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश, फुटेज के आधार पर तलाश जारी
भोपाल(ए. )। देहात क्षेत्र के बैरसिया थाना इलाके में दिनदहाड़े एक बदमाश किसान की गाड़ी पर टंगा दो लाख की नगदी से भरा थैला लेकर चंपत हो गया। बदमाश की करतूत एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है। थाना पुलिस के अनुसार फरियादी मोहर सिंह राजपूत पेशे से खेती किसानी करते हैं। बीती दोपहर जरुरत होने पर उन्होंने बैंक जाकर दो लाख की रकम निकाली थी, पैसै को थैले में रख कर उस थैले को अपनी गाडी पर टांग लिया और एक दुकान पर बीडी पीने के लिए चले गए थे। कुछ देर बाद जब वह वापस गाड़ी के पास आये तो देखा कि उस पर टंगा नगदी से भरा थैला गायब था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने भी कोई जानकारी नहीं लगी। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम ने पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किये तो उसमें सामने आया की अज्ञात बदमाश ने थैला चोरी किया है। बाद में फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। सूत्रो के अनुसार टीम को आरोपी का सुराग मिल गया है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Previous articleभले ही सरकार सरल नामांतरण सुविधा की ढींगे हांकती हो,लेकिन नामांतरण कराने बार-बार काटने पड़ते हैं तहसील दफ्तर के चक्कर : अवनीश बुंदेला
Next articleपत्नी ने संबंध बनाने से किया मना तो बेटे को जंगल में छोड़ आया पिता, ड्रग्स के नशे में था आरोपी; ऐसे पकड़ा गया