(जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों का औचक निरीक्षण जारी)
———————————–
जिले मे 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है, शासन द्वारा स्कूलों मे बच्चों तथा उनकी पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जबलपुर जिले मे जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के द्वारा इस दिशा मे लगातार प्रयास किए जा रहे है, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी द्वारा पूरे जिले मे स्कूलों के निरीक्षण हतु बी.ई.ओ के दल बनाये गए है। यह दल लगातार निरीक्षण कर रहे है।
जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर घनश्याम सोनी के द्वारा शहर के शास मॉडल स्कूल के माध्य. विभाग, शा कन्या उमावि व्योहारबाग, शास हाई स्कूल बेलबाग, शा उमावि घमापुर, शा उमावि कमला नेहरू नगर का निरीक्षण किया गया.
शा मॉडल स्कूल के माध्यमिक विभाग मे स्कूल व्यवस्थित पाया गया, बच्चों की उपस्थिति भी ठीक पायी गयी। कक्षा छठवी मे प्रवेश की प्रक्रिया मे तेजी लाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधानाध्यापक को दिए गए।
शा कन्या उमावि व्योहारबाग स्कूल के निरीक्षण मे बच्चो की उपस्थिति बहुत ही कम पायी गयी, जिस पक़र डी ई ओ के द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी। विद्यालय की उमाशि मधु राघव राय, आइसीटी टीचर सूर्या तिवारी एवं भृत्य प्रदीप कोरी बिना अवकाश स्वीकृति के अवकाश पर पायी गयी.
शा हाई स्कूल बेलबाग मे निरीक्षण के दौरान वहुत ही अव्यवस्था देखने को मिली, बच्चें कक्षाओं से बाहर घूम रहे थे, बच्चों की उपस्थिति भी बहुत कम पायी गयी.
शा उमावि घमापुर मे निरीक्षण के दौरान प्राचार्य श्रीमती रागिनी नरवरिया बिना अवकाश स्वीकृति के अवकाश पर पायी गयी,विद्यालय के उमाशि साबिर खान भी बिना अवकाश स्वीकृति के अवकाश पर पाए गए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय मे बच्चों की उपस्थिति अत्यंत न्यून पायी गयी., बच्चों की कक्षान्नति भी नहीं की गयी थी।
शाउमावि कमला नेहरू नगर के निरीक्षण मे कक्षाए व्यवस्थित नहीं पायी गयी तथा बच्चों की उपस्थिति भी कम पायी गयी जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी।
निरीक्षण के दौरान विद्यालयों मे पायी गयी कमियों पर जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब माँगा गया है, संतोषजनक जवाब प्राप्त न होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने जिले के सभी प्राचार्य को निम्नानुसार निर्देश प्रसारित किए है-
1. 1अप्रैल से चालू नवीन शिक्षण सत्र मे सभी सुनिश्चित करें कि सभी कक्षाओं में विधिवत अध्यापन प्रारंभ हो।
2. सभी शिक्षकों के माध्यम से सभी विद्यार्थियों,अभिभावकों से संपर्क कर विद्यार्थियों की स्कूल में समय बद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करें।
3. स्कूल की स्वक्षता,पेयजल शौचालय की व्यवस्था उचित प्रकार से करें।
4. सभी शिक्षक स्कूल समय के आधा घंटा पहले स्कूल पहुंचे,तथा स्कूल समाप्ति के आधा घंटा बाद स्कूल छोड़े।
5. सभी शिक्षक अप्रैल माह की अध्यापन योजना बना लें,पूर्व निर्देश अनुसार डेली डायरी एवं स्टूडेंट deta रजिस्टर maintain करें ,डेली डायरी में प्रतिदिन अध्यापित पाठ्यांश पर अधिकतम वन लाइनर प्रश्न गृहकार्य के रूप में तैयार कर विद्यार्थियों को दें।
6. छात्र छात्राओं का एडमिशन एवं कक्षोंन्नति पोर्टल 3.0 पर संचालनालय के निर्देश के अनुसार करें,निर्देश का शब्दशः पालन करें।
7. माह अप्रैल मे प्रत्येक विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया जावे ,जिसमें जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ नागरिक,अभिभावकों को सम्मिलित किया जावे।
8. सभी छात्र छात्राओं को अप्रैल माह मे ही निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण किया जाए।
9. शंकुल प्राचार्य अपने अधीनस्थ स्कूल में उक्त अनुसार व्यवस्था हेतु निर्देश देकर मॉनिटरिंग करेंगे।
10. छात्रवृत्ति हेतु पात्र छात्र छात्राओं जिनके अकाउंट फेल हुए हैं,अकाउंट अपडेट करें ,ताकि उन्हें छात्रवृत्ति प्राप्त हो।








