नर्मदापुरम। नगर उपाध्यक्ष प्रखर राज शर्मा द्वारा बताया गया कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन नर्मदापुरम के व्यापारी वर्ग एवं हिंदू भाइयों को तिलक लगाकर हिंदू नव वर्ष मनाया एवं चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। विश्व हिंदू परिषद द्वारा लोगों से जनसंपर्क कर हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2082 के बारे में अवगत कराया गया तथा चैत्र नवरात्रि की विशेषताओं से लोगों को अवगत कराया। हिंदू नव वर्ष के उत्सव को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सतरस्ते पर आतिशबाजी के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जिला संयोजक नितिन मेषकर, जिला उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह, जिला सह गौ रक्षा प्रमुख दिनेश कीर, जिला कार्यकारिणी सदस्य विनीत सक्सेना, नगर उपाध्यक्ष प्रखर राज शर्मा, नगर उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, नगर मंत्री किशोर गौर, नगर से संयोजक मनीष चौकसे, चेतन रैकवार, कुंदन परिहार, प्रशांत विश्वकर्मा, संजय रैकवार हिमांशु केवट अनिकेत केवट विजय कुमार रैकवार रोहित शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







