नववर्ष और नवरात्रि के शुभारंभ पर हुए धार्मिक आयाेजन

Join Us

भजनों की हुई प्रस्तुति, चेती चांद के अवसर पर निकला जुलूश

नर्मदापुरम। सनातनी परंपरा के तहत नर्मदा नगरी में नवसंवतसर और नवराित्र के शुभारंभ अवसर पर पूरे दिन धार्मिक आयोजन होते रहे। सभी मंदिरों में पूजन पाठ के क्रम जारी रहे। देवी भक्तों के द्वारा व्रतोपासना की जा रही है। अनेक स्थानों पर घट स्थापना के साथ ही पांच स्थानों पर देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई। शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में नवसंवतसर गुडीपड़वा पर मंदिरों में धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं। मंदिरों में सुबह से जल चढ़ाने वालों का तांता लगा हुआ था। देवी भ्क्तों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर दिए गए हैं। शहर में तीन स्थनों पर देवी प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। अनेक स्थानों पर जवारे स्थापित किए गए हैं। अब पूरे नवरात्र में देवी जी के भजन कीर्तन के आयोजन जारी रहेंगे। सिंधी समाज के द्वारा पिछले दिनों से जारी झूलेलाल जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। युवाओं के द्वारा वाहन रैली तथा शाम को समाज के द्वारा शोभायात्रा निकाली गई।

देवी मंदिरों में जस के आयोजन

महिला मंडलों के द्वारा शहर के अनेक देवी मंदिरों में देवी जस के आयोजन किए जा रहे हैं। जिसमे कोठीबाजार के शक्ति मंदिर में दोपहर तथा सायंकाल अनेक श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। अन्य देवी मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं।

सलकनपुर देवी धाम दर्शन करने पदयात्रा पर निकले सैकड़ों श्रद्धालु

प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी मां बिजासेन देवी मां के दर्शन करने के लिए पदयात्रा प्रारंभ हो गई है। पदयात्रा में नगर एवं आसपास ग्रामों के सैकड़ों श्रद्धालु हाथ में ध्वज लिए नगर के भोपाल तिराहा मार्ग व अन्य मार्ग से निकल रहे हैं। अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया जा रहा है उन्हें ठंडे पानी की व्यवस्था की जा रही है। मां के जयघोष से पदयात्रा की जा रही है।

Previous articleवीर महापुरूषों की गौरव गाथाओं का संकलन होगा उज्जैन के वीर भारत संग्रहालय में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleविश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा मनाया गया हिंदू नव वर्ष’