निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर बकाया राशि वसूल करने अपर आयुक्त अंजू सिंह खुद पहुॅंची करदाताओं के पास

Join Us

जे.डी.ए. ने 15 लाख 38 हजार 4 सौ 12 और छटवीं बटालियन ने 6 लाख 23 हजार सम्पत्तिकर एवं सेवाशुल्क जमा कर किया निगम का सहयोग

जबलपुर। राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत आज बड़े करदाताओं के पास बकाया करों की राशि जमा कराने निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देश पर खुद अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह, संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा, राजस्व निरीक्षक हर नारायण पटैल, सहायक राजस्व निरीक्षक राजेंद्र चौधरी, मुन्ना खान, खूबचंद, दौलत मार्को, एवं नोटिस सर्वर के साथ करदाताओं के पास पहुॅंची। जिसपर जे.डी.ए. के द्वारा संभाग क्रमांक 10 रॉंझी में स्थित बड़ा मार्केट, आदर्श नगर एवं रक्षा कॉलोनी की सम्पत्तियों का जे.डी.ए. के दीपक कुमार वैद्य ने 15 लाख 38 हजार 4 सौ 12 रूपये का चेक प्रदान कर निगम को सहयोग किया गया। इसी प्रकार छठवीं बटालियन के कमांडेंट के द्वारा सेवा प्रभार शुल्क के रूप में 6 लाख 23 हजार रूपये का चेक प्रदान कर निगम को सहयोग किया गया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त श्रीमती अंजू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जे.डी.ए. के ऊपर 15 लाख 38 हजार 4 सौ 12 रूपये सम्पत्तिकर बकाया था, जिसका भुगतान जे.डी.ए. के दीपक कुमार वैद्य द्वारा चेक प्रदान कर किया गया। इसी प्रकार छठवीं बटालियन के ऊपर 6 लाख 23 हजार रूपये सेवा शुल्क प्रभार बकाया था, जिसे छठवीं बटालियन के कमांडेंट के द्वारा चेक प्रदान कर नगर निगम को सहयोग किया गया।

Previous articleकरदाताओं के पास बकाया करों की राशि जमा करने अब मात्र 2 दिन शेष
Next articleभगवान झूलेलाल जी के अवतरण दिवस चेटीचंड पर निकली विशाल झूलेलाल प्रभात यात्रा