31 मार्च के बाद 1 अप्रैल से बकाया करों की राशि होगी दो गुना : आगामी वित्तीय वर्ष में आने वाली लोक अदालत में बकाया राशि पर करदाताओं को नहीं मिलेगी राहत
जबलपुर। वर्तमान वित्तीय वर्ष में राजव के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत करदाताओं से सम्पत्तिकर, जलकर, के साथ-साथ डोर टू डोर कचरा कलेक्शन शुल्क जमा कराया जा रहा हैं। उपायुक्त पी.एन. सनखेरे ने बताया कि करदाताओं के पास बकाया करों की राशि जमा करने अब मात्र 2 दिन शेष है, 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल से करों की राशि दो गुना कर दी जायेगी जो आगामी वित्तीय वर्ष में आने वाली लोक लदालत में भी छूट नहीं मिलेगी।
निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने करदाताओं से अपील की है कि 31 मार्च के पूर्व अपनी करों की राशि जमा कर नगर निगम की अप्रिय कार्यवाही से बचें तथा निगम विकास में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से राशि दो गुना हो जायेगी जिसमें आने वाली लोक अदालत में भी राहत नहीं मिलेगी।








