सीहोर। मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर विक्रम महोत्सव 2025 के अन्तर्गत सूर्य उपासना समारोह पुरानी जेल ग्राउण्ड पर आज दिनांक 30 मार्च 2025 को प्रात: 10 बजे भव्यता के साथ आयोजित होगा। जिसमें प्रदेश की राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर एवं राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा कार्यक्रम का शुभारंभ करेगें। इस अवसर पर विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना-सुरेन्द्र मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर सहित कलेक्टर बाला गुरु के, एसपी दीपक शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेगें।
अतिथियों द्वारा ब्रह्म ध्वज की स्थापना कर विधिवत पूजन किया जायेगा। समारोह में भारत का नव विक्रम संवत पुस्तिका का वितरण किया जायेगा एवं जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत सीवन नदी के महिला घाट से शुरु होगी। इस अवसर पर सम्राट विक्रमादित्य नाटक का मंचन राजधानी भोपाल के प्रख्यात नाट्कर्मियों द्वारा किया जायेगा।
नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने शहर वासियों से इस गरिमामय समारोह में उपस्थित होने का आव्हान किया है।








