शासकीय स्तर पर नलकूप खनन किये जाने पर निकला बंफर पानी
ग्रामीणों ने माना शासन व प्रशासन आभार
सीहोर। ग्राम बिलकिसगंज में जल संकट को लेकर किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा ग्रामीणजनों के साथ द्वारा माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य मंत्री महोदय और सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री से जल संकट से निजात दिलाने की मांग की गई थी। जिस पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा नलकूप खनन किये जाने की स्वीकृ ति प्रदान की गई थी। जिस पर शनिवार को पीएचई विभाग द्वारा ग्राम बिलकिसगंज में बोरवेल मशीन से बोर किया गया, जिसमें मात्र 60 फीट पर ही बंफर पानी निकला। जिस पर ग्रामीण जनता ने किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा द्वारा मशीन से बोर कर रहे कर्मचारियों का फूल वर्षा कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया और मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री, लोक स्वास्थ्य मंत्री एवं पीएचई विभाग का धन्यवाद व्यक्त किया। सभी ग्रामीणजनों ने समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा का धन्यवाद किया और बोर में बंफर पानी निकलने से फूल बरसा कर खुशी का इजहार कर मिठाई वितरित की गई। जलसंकट समस्या का निराकरण करने पर शासन व प्रशासन का आभार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से प्रीतम मेवाड़ा, मुंशीलाल मेवाड़ा, विक्रम मेवाड़ा, इंदर सिंह परमार, राधेश्याम मेवाड़ा, संजय वर्मा, पंडितजी, भरत मेवाड़ा, अर्जुन परमार आदि शामिल हैं। ग्रामवासियों का यह भी कहना है कि इतना बंफर पानी बिलकिसगंज में पहली बार देखने को मिला है।








