कॉमेडियन कुणाल कामरा को बड़ी राहत, शिंदे पर टिप्पणी मामले में हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

Join Us

नई दिल्ली,(आरएनएस)। स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा को मद्रास हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत प्रदान कर दी है। यह मामला मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी से जुड़ा हुआ है, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस सुंदर मोहन ने मामले की सुनवाई करते हुए कुणाल कामरा को 7 अप्रैल तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी है। जस्टिस मोहन ने यह भी माना कि कामरा को मिल रही धमकियों के कारण वह कोर्ट में पेश होने में असमर्थ हैं। कामरा तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के निवासी हैं। शिंदे पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में उन्हें मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की आशंका थी। इसलिए उन्होंने आज ही हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी। मुंबई पुलिस पूछताछ में शामिल होने के लिए उन्हें दो बार समन भेज चुकी है।यह विवाद खार के हैबिटेट कॉमेडी क्लब में कामरा के हालिया शो से उपजा है, जहां उन्होंने एकनाथ शिंदे को निशाना बनाते हुए एक पैरोडी गीत प्रस्तुत किया था।

Previous articleम्यांमार-थाईलैंड में भीषण भूकंप से १०० से अधिक लोगों की मौत, चारों ओर तबाही का मंजर
Next articleमोदी सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी