अच्छा हुआ मेरी शादी नहीं हुई, सौरभ हत्याकांड नीले ड्रम को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कही ये बड़ी बात

Join Us

मेरठ (आरएनएस)। मेरठ का सौरभ हत्याकांड अभी पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले पर अब बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस समय अभी वर्तमान में नीला ड्रम बहुत फेमस है। बहुत ज्यादा वायरल है। बहुत सारे पति नीले ड्रम को लेकर सदमे में है। भगवान की कृपा है कि हमारी शादी नहीं हुई है।मीडिया से बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘मेरठ का जो ये कांड हुआ। निश्चित रूप से यह बेहद ही निदंनीय है और दुर्भाग्य पूर्ण है। वर्तमान समाज में घटते हुए परिवार की व्यवस्था, पाश्चात्य संस्कृति का आगमन और लव के चक्कर में विवाहित पुरुष अथवा स्त्री पड़े हुए परिवारों को तलाक व परिवारों को मिटाने की साजिशों को पूर्ण कर रहे हैं।
हम यही चाहते हैं कि अपने जीवनकाल में एक ही एंट्री होनी चाहिए। ये संस्कारों की कमी है। जिनकी भी बेटी या जिनका भी बेटा इस तरह का कृत्य करता है। उनके पालन-पोषण की कमी है। इसलिए संस्कारवान परिवार बनाने के लिए प्रत्येक भारतीयों को रामचरितमानस का आधार लेना आवश्यक है।’ मेरठ हत्याकांड में पत्नी मुस्कान रस्तोगी को अपने प्रेमी साहिल शुक्ला की मदद से अपने पति सौरभ की हत्या करने और फिर उसके शव को 15 टुकड़ों में काटकर गीले सीमेंट से भरे नीले ड्रम में रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
00

 

Previous articleफ्लाइट की महंगी टिकट से सांसद भी परेशान, स्पीकर बोले-आधे घंटे की चर्चा कराऊंगा
Next articleप्रधानमंत्री श्री मोदी का जल संरक्षण अभियान अब मध्यप्रदेश में बनेगा जन आंदोलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव