फ्लाइट की महंगी टिकट से सांसद भी परेशान, स्पीकर बोले-आधे घंटे की चर्चा कराऊंगा

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। विमान यात्रा के अत्यधिक किराये से माननीय सांसद भी परेशान हैं। वैसे यह मसला अन्य हवाई यात्रियों से भी जुड़ा है। सांसदों की इसी परेशानी के मामले को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह इस मुद्दे पर सदन में आधे घंटे की चर्चा कराएंगे। सदन में प्रश्नकाल में ‘उड़ान’ योजना के तहत किफायती हवाई यात्रा के मुद्दे पर पूरक प्रश्न पूछे गए। इस विषय पर कई सदस्य पूरक प्रश्न पूछना चाह रहे थे। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘‘कई सदस्य इस विषय पर पूरक प्रश्न पूछना चाहते हैं। मैं इस पर किसी दिन सदन में आंधे घंटे की चर्चा करा दूंगा।’’दरअसल फ्लाइट से सफर करने वाले पैसेंजर्स की अक्सर शिकायत होती है कि छुट्टियों और त्योहारों के दौरान उन्हें फ्लाइट टिकट खरीदने के लिए कई गुना तक ज्यादा पैसे देने बोते हैं। अभी हाल ही में बीते महाकुंभ 2025 के दौरान भी प्रयागराज जाने वाले उड़ानों के टिकट कई गुना तक बढ़ गए थे। ऐसे में त्योहारों के दौरान पैसेंजर्स को इस तरह की शिकायतें क्यों आती है इसे समझने के लिए देश में एविएशन रेगुलेटर ष्ठत्रष्ट्र ने एयरलाइंस से उनके हवाई किराए का डेटा शेयर करने के लिए कहा था।

Previous articleचिंतपूर्णी मंदिर में एलईडी स्क्रीन पर माता की पिंडी की जगह मरियम का चला वीडियो , श्रद्धालुओं में आक्रोश
Next articleअच्छा हुआ मेरी शादी नहीं हुई, सौरभ हत्याकांड नीले ड्रम को लेकर धीरेंद्र शास्त्री ने कही ये बड़ी बात