अमेरिका में चुनावी प्रक्रिया पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान, वोट डालने के लिए देना होगा नागरिकता प्रमाण

Join Us

वाशिंगटन (ए) । अमेरिका का राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप कई बड़े फैसले ले रहे हैं।अब अमेरिका फस्र्ट की नीति को अमल में लाते हुए ट्रंप ने एक और ऐसा ही फैसला लिया है। अब ट्रंप अमेरिकी चुनावों में बड़ा बदलाव लाने जा रहे हैं। ट्रंप ने मंगलवार को अमेरिकी चुनावों में व्यापक बदलाव लाने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर दस्तखत किए हैं। इसके तहत अब अमेरिका में वोट डालने के लिए अमेरिकी सिटिजनशिप होना अनिवार्य होगा। इसका यह मतलब होगा कि संघीय चुनावों में वोटिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नागरिकता के दस्तावेज की जरूरत होगी।
इस आदेश में कहा गया है कि अमेरिका चुनाव में बुनियादी और जरूरी सुरक्षा मुहैया करने में सफल नहीं रहा है। आदेश में संघीय एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे चुनाव अधिकारियों के साथ संघीय डेटा साझा करें, जिससे उन्हें गैर-नागरिकों की पहचान करने में मदद मिल सके। इसके तहत राज्यों को वोटरों की लिस्ट उपलब्ध कराने और चुनाव संबंधित अपराधों पर सख्त एक्शन लेने का आदेश भी दिया गया है। वहीं आदेश ना मानने वाले राज्यों को फंडिंग ना देने की धमकी दी गई है। हालांकि ट्रंप के इन आदेशों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि अमेरिका में राज्यों के पास चुनावी नियम निर्धारित करने के अधिकार हैं।

Previous articleबिजली उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत : 1 अप्रैल से लागू नहीं होंगी नई दरें, ये रही वजह
Next articleमेहुल चोकसी पर बेल्जियम सरकार की नजर, बढ़ सकती हैं मुश्किलें