नर्मदापुरम। बुधवार को कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी नर्मदापुरम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नर्मदापुरम की बैठक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित उपखंड स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक एसडीएम नीता कोरी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में उप पुलिस अधीक्षक,तहसीलदार ;नर्मदापुरम नगर, नर्मदापुरम ग्रामीण, डोलरियाए माखन नगर, क्षेत्र संयोजक, जनजातीय कार्य विभाग नर्मदापुरम अनुसूचित जनजाति से सदस्य
अनुसूचित जाति से सदस्य, अन्य पिछड़ा वर्ग से सदस्य अन्य सदस्य रहे।बैठक में अनुविभागीय अधिकारी ;राजस्व और उप पुलिस अधीक्षक ;आजाक द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के विषय में चर्चा की गई। सभी सदस्यों को अत्याचार निवारण के लिए जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन पर मार्गदर्शन दिया गया। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि पीड़ितों को सहायता और राहत राशि प्रदान करने की प्रक्रिया किस प्रकार संचालित की जाती है। बैठक में अत्याचार निवारण और समाज के कमजोर वर्गों को सहायता प्रदान करने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।






