पीजी कालेज मैदान पर विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता

Join Us

 एक तरफा मुकाबले में खाटू श्याम क्लब ने केके क्लब 50 रन से हराया
सीहोर। शहर के पीजी कालेज में खेली जा रही भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को दो मैच खेले गए थे। इसमें पहला मैच खाटू श्याम क्लब ने केके क्लब को 50 रन और दूसरे मैच में पार्षद इलेवन को स्टूडेंट लाईब्रेरी ने आठ विकेट से हराकर प्रतियोगिता शानदार जीत दर्ज की।
इस संबंध में आयोजक जितेन्द्र यादव ने बताया कि विधायक सुदेश राय के सहयोग से शहर के पीजी कालेज मैदान पर खेली जा रही विधायक कप का आयोजन भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष सुदीप प्रजापति के द्वारा किया जा रहा है। बुधवार को पहला मैच  खाटू श्याम क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 140 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जिसमें योगेश यादव ने 23 गेंद पर 59 रन और अभिषेक ने 18 गेंद पर 54 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केके क्लब निर्धारित आठ ओवर में 90 रन ही बना सकी। खाटू श्याम क्लब की ओर से कपिल ने दो विकेट, कान्हा-अन्नू ने एक-एक विकेट हासिल किया। इसके अलावा एक अन्य मुकाबला पार्षद इलेवन और स्टूडेंट लाईब्रेरी के मध्य खेला गया था। जिसमें पार्षद इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 66 रन बनाए थे। इसके जबाव में स्टूडेंट लाईब्रेरी ने दो विकेट खोकर यह मैच आठ विकेट से जीत हासिल की। इसमें आशीष ने 37 रन, आशीष परमार ने 12 रन और मानक ने 10 रन बनाए थे।

Previous articleसतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक हुई
Next articleमां कर्माबाई जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न