भोपाल (आरएनएस)। झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया को कांग्रेस ने एक और अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें अहमदाबाद अधिवेशन की ड्राफ्टिंग कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इसे लेकर आदेश जारी कर दिया गए है। निवेश प्रस्तावों पर अमल शुरू: 27 इकाइयों में 1127 करोड़ का होगा निवेश, साढ़े 4 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कल देर रात आदेश जारी किया है। 15 सदस्यीय ड्राफ्टिंग कमेटी में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, जयराम रमेश, पी एल पुनिया, सचिन पायलट जैसे कद्दावर नेता हैं। उन सबके बीच विक्रांत भूरिया का भी नाम शामिल है। रणदीप सुरजेवाला इस कमेटी के संयोजक हैं।
9 अप्रैल को एआईसीसी का अधिवेशन होना है। इस अधिवेशन को लेकर पार्टी ने अलग-अलग समितियों का गठन किया है। गौरतलब है कि विक्रांत भूरिया को यह दूसरी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष के बाद महत्वपूर्ण कमेटी में शामिल किया गया है। इसी साल 11 फरवरी को भूरिया को कांग्रेस आदिवासी विभाग का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।








