भगवान झूलेलाल जी के अवतरण दिवस चेटीचंड पर निकली विशाल साईकिल रैली

Join Us

भगवान झूलेलाल जी के “दिवस चेटीचंड महोत्सव के पावन अवसर पर विशाल साईकिल रैली का आयोजन किया गया रैली श्री झूलेलाल मंदिर से प्रारंभ होकर तुलाराम चौक बड़ा फवारा लालगंज सुपर मार्केट होते हुए मालवीय चौक तीन पट्टी चौक मोटर मित्र पेट्रोल पंप के बाजू से होते हुए रसल चौक नौद्र ब्रिज तैयब अली चौक पर्यटन चौक, हाई कोर्ट चौक घंटाघर सिंधु भवन में समापन हुआ इस यात्रा में हजारों की संख्या में सिंधी समाज के सभी महिला, पुरुष,युवा साइकिल से पर्यावरण बचाओ का संदेश देते हुए. सभी युवा आयो लाल झूलेलाल के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे इस यात्रा में कैंट विधायक श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी, डॉ डी. पी. लोकवानी द्वारा यात्रा को हरी झंडी दे कर रवाना किया!यात्रा मे दिलीप तलरेजा, राजकुमार कन्धारी,त्रिलोक वासवानी, अर्जुनदास पुरसवानी, रमेश आहूजा, गोविन्द हीरानी, धर्मेन्द्र मंगलानी, प्रकाश आहूजा, विकास नोतनानी, मोटी रतलानी,भरत कुंदवानी,राहुल पुरस्वानी,सोनू लालवानी,तारु खत्री, रितेश मोटवानी, सुधीर भगचंदनी विजय पंजवानी, अजय सुखवानी, आदि उपस्थित थे!

Previous articleरेलवे में धूम्रपान करने वालों पर रेलवे सुरक्षा बल ने की कार्रवाई
Next articleएम.पी. ट्रांसको के मैदानी कार्यपालन अभियंताओं ने समझी मुख्यालय की कार्पोरेट कार्यप्रणाली