जबलपुर । रेल प्रसाशन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु चल रही समर स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 09129/09130 बांद्रा टर्मिनस-रीवा-बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का पश्चिम रेलवे के धरनगांव स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
गाड़ी संख्या 09129 बांद्रा टर्मिनस-रीवा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली गाड़ी दिनांक 27 मार्च 2025 से धरनगांव स्पेशन पर आगमन/प्रस्थान समय दोपहर 13:34/13:36 बजे रहेगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09130 रीवा-बांद्रा टर्मिनस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन रीवा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी दिनांक 28 मार्च 2025 से धरनगांव स्पेशन पर आगमन/प्रस्थान समय प्रातः भोर 03:31/03:33 बजे रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन के ठहराव की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें।








