राज्‍य के अंदर नवीन तकनीकों के अध्ययन हेतु कृषकों का भ्रमण दल भेजा गया

Join Us

नर्मदापुरम/ उप संचालक उद्यान नर्मदापुरम श्रीमती रीता उइके ने बताया कि एकीकृत बागवानी मिशन योजना के तहत राज्‍य के अंदर कृषकों के लिए 03 दिवसीय प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन 24 मार्च से 26 मार्च 2025 तक किया गया है। कार्यक्रम के तहत 25 कृषकों का दल श्री के. के. रघुवंशी ग्रा.उ.वि.अधि. केसला के नेतृत्व में भोपाल, सीहोर, देवास और उज्जैन में उद्यानिकी फसलों का अवलोकन करेगा और वैज्ञानिकों से परिचर्चा करेगा। कृषक दल को जनपद पंचायत नर्मदापुरम के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र चौकसे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप संचालक उद्यान, नर्मदापुरम, श्रीमती रीता उईके, सुश्री विजयालक्ष्मी और श्री विकास अग्रही सहित कई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous articleराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की सहायता से आत्मनिर्भर बनी पलासी निवासी श्रीमती माधवी प्रधान
Next articleग्राम बेगनिया और दमदम में प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम के तहत किसान खेत पाठशाला का किया गया आयोजन