राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की सहायता से आत्मनिर्भर बनी पलासी निवासी श्रीमती माधवी प्रधान

Join Us

परिवार की भी कर रही आर्थिक रूप से सहायता

नर्मदापुरम/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत शिव शक्ति स्व सहायता समूह से जुड़कर ग्राम पलासी तहसील इटारसी की निवासी श्रीमती माधवी प्रधान ने आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है। वर्ष 2017 में शिव शक्ति स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने आर्थिक बचत की और धीरे-धीरे स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाया। अपनी आर्थिक स्वरोजगार की यात्रा के संबंध में बताते हुए श्रीमती माधवी प्रधान कहती है कि उन्‍होने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त किया और बैंक बीसी (बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट) के रूप में कार्य करना शुरू किया। इसके साथ ही, वे ग्राम संगठन से भी जुड़ी, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। आगे बढ़ते हुए, उन्होंने लैपटॉप, प्रिंटिंग और फोटोकॉपी मशीन खरीदकर खुद का स्वरोजगार स्थापित भी किया। अब श्रीमती प्रधान न केवल अपने परिवार की आर्थिक रूप से सहायता कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन गई हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने एनआरएलएम जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती प्रधान की उपलब्धि इस बात को परिलक्षित करती है कि शासन की योजनाओं का लाभ लेकर सही दिशा में प्रयास करने से कोई भी महिला आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती है और अपने परिवार व समाज के उत्थान में योगदान दे सकती है।

Previous articleसंभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम द्वारा किया गया आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण
Next articleराज्‍य के अंदर नवीन तकनीकों के अध्ययन हेतु कृषकों का भ्रमण दल भेजा गया