स्कूल की प्रधानाध्यापक ने स्वयं तथा स्टॉफ के सहयोग से स्कूल को किया सुसज्जित

Join Us

शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने कूड़े के स्थान पर बनाई पोषण वाटिका

 जिला पंचायत सीईओ ने की कार्य की सराहना

 सीहोर/प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना (एमडीएम) के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन द्वारा सप्ताह के प्रति गुरुवार को योजना से संबंधित सभी गतिविधियों की समीक्षा की जा रही है। जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन द्वारा विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला परियोजना समन्वयक एसएसए, जिले के सभी विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, योजना प्रभारी बीएसी, जनपद पंचायतो के योजना प्रभारी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शाला प्रभारियो से चर्चा कर दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने बताया कि इछावर विकासखण्ड स्थित शासकीय माध्यमिक शाला लसुडियाकांगर की प्रधानाध्यापक श्रीमती सोनिका जायसवाल ने स्कूल के सहयोगी स्टाफ तथा विद्यार्थियों के साथ मिलकर शाला भवन को सुसज्जित किया तथा बिना शासन की राशि के भवन की साज-सज्जा (पेंटिंग कार्य), बिजली फिटिंग, शाला भवन मे पानी सप्लाई के लिए मोटर लगाने के साथ ही पीएम पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत पोषण वाटिका का निर्माण कराया। जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने इस कार्य की सराहना करते हुए श्रीमती जायसवाल, स्कूल स्टॉफ एवं विद्यार्थियों को बधाई दी है।

कूड़े के स्थान पर बनाई पोषण वाटिका

 जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने बताया कि जिले के ग्राम महुआखेडा (तकीपुर) में पदस्थ शिक्षक श्री सतीश त्यागी, उनके सहयोगी स्टाफ एवं शाला के विद्यार्थियों एवं रसोईयों द्वारा ऐसा ही एक सराहनीय कार्य किया गया है। पीएम पोषण शाक्ति निर्माण के तहत भोजन में उपयोगी सब्जी ताजी एंव कीटनाशक मुक्त मिले, इसके लिए उन्होंने कूड़े के स्थान पर पोषण बाटिका का निर्माण किया। जिससे ताजी एवं हरी सब्जियां उत्पादित हो रही हैं। जो शासकीय माध्यमिक शाला बंद होने की कगार पर था, शिक्षकों के प्रयास से स्कूल में अब विद्यार्थियों की संख्या 105 हो गई है। जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने इस कार्य की सराहना करते हुए श्रीमती जायसवाल, स्कूल स्टॉफ एवं विद्यार्थियों को बधाई दी है।

Previous articleजेडी ,डीईओ,बीईओ ,बीआरसी सहित 230 प्राचार्यों व शिक्षकों ने  पुष्प वर्षा कर किया शिक्षा रथ रवाना
Next articleविश्व डाउन सिंड्रोम दिवस के रूप में मनाया जाता है 21 मार्च