सीहोर। शासकीय स्कूलों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं सुविधाओं बढ़ाने के साथ ही प्रांतीय शिक्षक संघ की अभिनव पहल शिक्षा रथ आज से प्रारंभ होकर सीहोर जिले के विभिन्न ग्रामों में जाएगा। इस शिक्षा रथ में विभिन्न शासकीय योजनाओं के विषय में बताया गया है। साथ ही ऑडियो के माध्यम से भी नामांकन बढ़ाने हेतु प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यह विद्यार्थी नामांकन वृद्धि शिक्षा रथ सीहोर नगर के साथ जिले के 101 ग्रामों में पहुंचेगा। शिक्षा रथ के माध्यम से शासकीय स्कूल की विशेषताएं लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। इसके साथ ही 10000 पंपलेट के माध्यम से प्रांतीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी एवं स्कूल स्टाफ घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं और पालकों को सरकारी स्कूल में शिक्षा की महत्वता को समझाते हुए बच्चों को शासकीय स्कूल में प्रवेश दिलाये जाने की बात कही। साथ ही शासकीय स्कूलों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाओं बारे में भी पालकों को अवगत कराया गया। शासकीय स्कूलों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व सुविधाओं के साथ ही शासन की योजनाओं को लाभ छात्र-छात्राओं को मिले इन्हीं उद्देश्यों के साथ छात्र संख्या वृद्धि करने हेतु शिक्षा रथ को जेडी अरविंद चोरगढ़े ने आवासीय विद्यालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, सहायक संचालक सलोनी शर्मा, डीपीसी आर.आर. उइके,सीहोर बीइओ दीपा कीर, आवासीय प्राचार्य आलोक शर्मा, सीहोर बीआरसी अशोक वर्मा, आष्टा बीआरसी अजब सिंह, बुधनी बीआरसी मणिशंकर शर्मा,भेरुदा बीआरसी, संकुल प्राचार्य, कार्यकारी महासचिव सतीश त्यागी, ,जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना, प्रान्तीय मीडिया प्रभारी प्रदीप नागिया, बलराम पंवार, अताउल्ला खान,राजेन्द्र परमार, हेमलता सेंगर, अमिता आहूजा,मनोज व्यास, सुरेंद्र यादव, गेंदराज विश्वकर्मा, जीतेंद्र कर्मोदिया,दिनेश शर्मा,योगिता लोधी,हेमंत मालवीय, महेंद्र बाथम,नरेश मेवाड़ा, नरेश गुर्जर, आशीष शर्मा, चन्दर वर्मा, महेंद्र वर्मा, श्याम प्रजापति,कमल वर्मा,राजेश चौहान,धर्मेंद्र मालवीय, विजय बजाज,विनोद सैनी, राजेंद्र देवलिया, संतोष शर्मा,दिनेश मेवाड़ा मौजूद थे।








