भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में विधायक कप सीहोर क्रिकेट प्रतियोगिता 23 मार्च से

Join Us

 प्रतियोगिता में शामिल की जाएगी 32 टीमें, विजेता टीम को मिलेगी 51 हजार की नगद राशि
सीहोर। शहर सहित आस-पास के खिलाड़ियों को मंच देने के लिए भाजपा नगर मंडल सीहोर के तत्वाधान में रविवार से शहर के भोपाल नाका स्थित पीजी कालेज में विधायक कप सीहोर क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने बताया कि प्रतियोगिता की सफलता के लिए विधायक सुदेश राय के निर्देश पर आयोजन समिति का गठन किया गया है। जिसमें आयोजक जितेन्द्र यादव, कमलेश कुशवाहा और महेन्द्र मेवाड़ा सहित अन्य को शामिल किया गया है। रविवार से होने वाले भोपाल नाका स्थित पीजी कालेज में विधायक कप सीहोर क्रिकेट प्रतियोगिता में करीब शहर सहित आस-पास की करीब 32 टीमों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता का प्रत्येक मैच  8-8 ओवर के होंगे, वहीं सेमीफाइनल और फाइनल मैच 10-10 ओवर के रहेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले आयोजक श्री यादव से संपर्क कर जानकारी ले सकते है। प्रतियोगिता के प्रथम पुरस्कार 51 हजार और उप विजेता को 21 हजार के अलावा ट्राफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा हर मैच में मैन आफ द मैच सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाऐंगे। रविवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विधायक सुदेश राय, समाजसेवी अखिलेश राय सहित आयोजक मंडल के द्वारा किया जाएगा।

Previous articleग्राम पंचायत हीरापुर में हो रहे भारी भ्रष्टाचार के विरोध में सौंपा ज्ञापन
Next articleजेडी ,डीईओ,बीईओ ,बीआरसी सहित 230 प्राचार्यों व शिक्षकों ने  पुष्प वर्षा कर किया शिक्षा रथ रवाना