नर्मदापुरम। हाउसिंग बोर्ड के सेवानिवृत्त साथियों की ओर से होली पर परमानंद निवास पर काव्यानंद कार्यक्रम संपन्न नवगीतकार प्रदीप दुबे की अध्यक्षता महेश मूलचंदानी एवं जगदीश वाजपेई के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। सुभाष यादव के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में प्रदीप दुबे प्रदीप बाबूलाल कदम नित्य गोपाल कटारे पंडित गिरि मोहन गुरु महेश मूलचंदानी जगदीश बाजपेई सुभाष यादव एवं श्री शर्मा ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में अरुण तिवारी पुरुषोत्तम श्रोती प्रभात पांडे विशेष रूप से उपस्थित थे इस अवसर पर पं गिरि मोहन गुरु को उनके 83 वे जन्म दिवस पर बधाइयां दी गई। आभार माना जगदीश यादव एवं परमानंद मालवीय ने।






