पेट्रोल-डीजल की कीमतों से जनता को लूट रही है सरकार : खरगे

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। पॉडकास्ट कर मोदी जी जनता को केवल मन की बात सुनाते हैं तेल के खेल में उलझा कर महंगाई के आंसू रुलाते हैं। उन्होंने कहा, मई 2014 से अब तक 34 प्रतिशत गिरा कच्चा तेल, 10 साल में 36 लाख़ करोड़ रुपये का कर वसूली खेल। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पेट्रोल एवं डीजल की कीमतें न घटाकर जनता को लूट रही है। खरगे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है, लेकिन सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों कम नहीं कर रही है। खरगे ने एक्स पर पोस्ट किया, कच्चे तेल की क़ीमत रही है लगातार लुढक़, पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों को न घटा मोदी सरकार जनता को लूट रही बेधडक़। लंबे-लंबे एकतरफ़ा पॉडकास्ट कर मोदी जी जनता को केवल मन की बात सुनाते हैं तेल के खेल में उलझा कर महंगाई के आंसू रुलाते हैं। उन्होंने कहा, मई 2014 से अब तक 34 प्रतिशत गिरा कच्चा तेल, 10 साल में 36 लाख़ करोड़ रुपये का कर वसूली खेल।

Previous articleमौसम बदलते ही माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, बोले व्यवस्थाएं पहले से ज्यादा अच्छी
Next articleबहुत जल्द ‘मेड इन बिहार’ लोकोमोटिव का निर्यात होगा : वैष्णव