क्या हाफिज सईद मारा गया या पाकिस्तानी सरकार ने भेज दिया जेल!

Join Us

 रविवार को भारत के दुश्मन पर अज्ञात हमलावरों ने बरसाई थी गोलियां
इस्लामाबाद,(ए)। भारत में कई आतंकी घटनाओं का मास्टरमाइंड हाफिज सईद कहां है? क्या वह मर चुका है? या अस्पताल में है? या फिर पाकिस्तानी सरकार ने उसे जेल में डाल दिया है। ये सवाल हैं जो बार-बार उठ रहे हैं। बता दें रविवार को हाफिज सईद को गोली लगने की खबर आई थी। वह पाकिस्तानी सेना के साथ बैठक कर लौट रहा था तभी झेलम इलाके में उसकी गाड़ी पर गोलियां बरसाई गईं। रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में उसका करीबी अबू कताल मारा गया।
बीते करीब पांच सालों में पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने कई आतंकवादियों को मौत की नींद सुला दिया है। बीते साल ऐसी ही रिपोर्ट कंधार विमान हाईजैक के मास्टर माइंड मसूद अजहर के बारे में आई थी। दावा किय गया था कि एक बम विस्फोट में वह मारा गया। हालांकि उसकी आज तक पुष्टि नहीं हो पाई है। कुछ रिपोर्ट में मसूद अजहर के घटना के बाद के दिनों में देखे जाने के दावे किए गए थे। सोशल मीडिया पर हाफिज सईद के बारे में दावे किए जा रहे हैं कि रविवार के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया वहां उसकी मौत हो गई। इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे है। एक्स पर एक यूजर ने वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने हाफिज सईद के मारे जाने का दावा किया है। यूजर कहते हैं कि पाकिस्तान का असली दुश्मन वहां के टॉप आर्मी जनरल्स हैं। उन्होंने जो वीडियो पोस्ट किया है उसे सईद के काफिल के स्थल का बताया जा रहा है। हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा का संस्थापक है. वह भारत में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड रहा है।

Previous articleमोजाम्बिक : चक्रवात जूड से भारी तबाही, 14 लोगों की मौत, हजारों विस्थापित
Next articleबांग्लादेश : रेप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कार्रवाई, बीएनपी ने साधा यूनुस सरकार पर निशाना