मोजाम्बिक : चक्रवात जूड से भारी तबाही, 14 लोगों की मौत, हजारों विस्थापित

Join Us

मापुटो, (आरएनएस)। उत्तरी मोजाम्बिक में आए उष्णकटिबंधीय चक्रवात जूड ने भारी तबाही मचाई है। इस चक्रवात से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और कई इलाकों में 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
मोजाम्बिक की राजधानी मापुटो में सरकारी प्रवक्ता इनोसेंशियो इम्पिसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चक्रवात जूड से हुई मौतें ज्यादातर नामपुला और नियासा प्रांतों में हुई। उन्होंने कहा कि दीवारें गिरने, बिजली गिरने और डूबने की वजह से लोगों की जान गई।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि चक्रवात जूड की वजह से करीब 20,000 घरों को नुकसान पहुंचा। इनमें से 7,000 घर पूरी तरह बर्बाद हो गए, जबकि 13,000 से ज्यादा घरों को आंशिक क्षति हुई। इससे हजारों परिवार बेघर हो गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, चक्रवात जूड से मोजाम्बिक में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है। 30 स्वास्थ्य केंद्र क्षतिग्रस्त हो गए हैं, वहीं 59 स्कूलों की 182 कक्षाएं तबाह हो गईं।

Previous articleजनरेटर में जोरदार धमाका होने से पूरे देश की चली गई बिजली, पानी के लिए तरसे लोग
Next articleक्या हाफिज सईद मारा गया या पाकिस्तानी सरकार ने भेज दिया जेल!