तेज चली हवाओं ने आम के बोर को पहुंचाया नुकसान

Join Us

नर्मदापुरम। डोलरिया। इस बार नर्मदांचल में आम की फसल अच्छी आने की संभावना बन गई थी। आम के पेडों पर इस बार जमकर बोर आए हुए हैं। इससे ऐसा लगने लगा था कि इस बार फलों के राजा आम की बंपर आवक रहेगी। लेकिन बीते दो दिन से आसमान पर जो हल्के बादल छाए हुए थे। इसी के साथ जो तेज हवाएं चली उससे आम के बोर को काफी नुकसान हुआ है। आम के बोर बड़ी मात्रा में हवा में नीचे जमीन पर गिर गए हैं।

खेड़ी अहीर गांव के माखन पटेल ने बताया कि इस बार इस क्षेत्र के आम के बगीचों में आम की बंपर फसल आ रही थी उस पर तेज हवओं से नुकसान हुआ है। इसी तरह की बात मोहारी गांव के संतोष दायमा ने बताते हुए कहा कि इस बार ऐसा लग रहा था कि आम खूब सस्ता बिकेगा खासकर देशी आम की फसल जमकर आ रही थी। लेकिन बड़ी तादात में आम के बोर के साथ छोटी- छोटी केरियां ही गिर गई हैं। जिससे फसल कमजोर हो गई है। अब फिर पहले जैसी ही फसल रह गई है। उद्यानिकी विभाग रीता उइके ने बताया कि हवा से आम की फसल को नुकसान तो हुआ है लेकिन अभी कुछ क्षेत्रों में अाम में केरिया लगी हुई हैं। जो तेज हवा से बच गई हैं। उन्होंने बताया कि आम की फसल एकांतर होती है। अर्थात एक वर्ष अधिक आम आते हैं एक वर्ष कम आते हैं। इस बार अधिक आम आने वाला वर्ष है।

Previous articleधूमधाम से मनाया गया होली मिलन कार्यक्रम
Next articleअखिलेश राय फेन्स क्लब, सर्व सेन समाज एवं युवा सेन समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न