अखिलेश राय फेन्स क्लब, सर्व सेन समाज एवं युवा सेन समाज का होली मिलन समारोह सम्पन्न

Join Us

सीहोर। वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय एवं राष्ट्रीय संत पं.मोहितराम पाठक, समाजसेवी अतुल काका राठौर, सर्व सेन समाज अध्यक्ष तुलसीराम सेन, एल.एस.सेन की उपस्थिति में होटल रिसोर्ट में अखिलेश राय फेन्स क्लब, सर्व सेन समाज एवं युवा सेन समाज का होली मिलन समारोह का आयोजन सर्व सेन समाज सीहोर द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें सामाजिक बन्धु एवं अनेक समाज के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को अतुल काका राठौर, पं.मोहितराम पाठक, समाजसेवी एंव सेन समाज के संरक्षक अखिलेश राय ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में फुलों की होली खेली गई एवं  गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली व रंगपंचमी की शुभकामनाऐं दी गई। कार्यक्रम में अखिलेश राय, मोहितराम पाठक, अतुल काका राठौर, तुलसीराम सेन, एल.एस.सेन, महेश बगवईया, युवा सेन समाज के धर्मेन्द्र सेन एवं अनेक सामाजिक बन्धु बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। उपस्थित सभी सामाजिक बन्धुओं का एल.एस.सेन द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Previous articleतेज चली हवाओं ने आम के बोर को पहुंचाया नुकसान
Next articleसर्व ब्राह्मण समाज की युवा बैठक संपन्न