नर्मदांचल के गौरव मनीष शंकर शर्मा के निधन से पूरे मध्य प्रदेश में शोक की लहर

Join Us

नर्मदापुरम। भोपाल। नर्मदांचल के गौरव सीनियर आईपीएस अधिकारी मनीष शंकर शर्मा का आकस्मिक निधन से समूचे नर्मदांचल सहित मप्र में शोक की लहर व्याप्त है। मप्र के विशेष पुलिस महानिदेशक रेल श्री शर्मा का असमय निधन की खबर से हर कोई हतप्रभ रह गया। बताया गया कि उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। बीती देर रात उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सोमवार सुबह दिल्ली से भोपाल लाया गया। उनके निवास पर अंतिम दर्शन के बाद दोपहर में भोपाल के भदभदा में उनका अंतिम संस्कार किया गया। जहां पर परिजन सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल रहे।

आईपीएस मनीष शर्मा स्पेशल डीजी रेल और पूर्व मुख्य सचिव कृपाशंकर शर्मा के बेटे थे। उनके चाचा डॉ सीताशरण शर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं वर्तमान में नर्मदापुरम विधायक हैं।

मनीष शंकर शर्मा का जन्म 11 मई 1966 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में हुआ। उनकी उम्र 58 वर्ष थी। उन्होंने इंदौर के डेली कॉलेज से स्कूलिंग और भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद बिड़ला इंस्टीट्यूटए पिलानी से मार्केटिंग में एमबीए भी किया। मनीष शर्मा भारतीय पुलिस सेवा में 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।

मनीष शंकर शर्मा भारतीय पुलिस सेवा में 1992 बैच के आईपीएस अफसर थे। उन्होंने मध्य प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी। साल 1997.-1998 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत बोस्निया और हर्जेगोविना में सेवाएं दीं। यहां उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। साथ ही मनीष शर्मा सुरक्षा निदेशक और टी.बोर्ड ऑफ इंडिया के निदेशक भी रहे।

अनेक जिलों में रहे एसपी

मनीष शंकर शर्मा मूल रूप से मौजूदा नर्मदापुरम के रहने वाले थे। उन्होंने मध्य प्रदेश के रायसेनए सतनाए छिंदवाड़ा और खंडवा जिलों के एसपी की जिम्मेदारी निभाई है। उनके निधन पर सीएम मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आईपीएस मनीष शंकर शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भावुक पोस्ट करते हुए लिखा. मध्य प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक रेल मनीष शंकर शर्मा जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। पुलिस सेवा में तत्पर्य एक निष्ठावान कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारी का असमय चले जाना निश्चित ही प्रदेश और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारजनों यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति दें यही प्रार्थना करता हूँ। विनम्र श्रद्धांजलि।

अमेरिका में मनाया जाता है दिवस

आईपीएस मनीष शंकर शर्मा को अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सैन डिएगो शहर में विशेष पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था। सैन डिएगो के महापौर केविन एल फॉकनर ने 20 जुलाई को उन्हें सम्मानित किया था। इसके अलावा इस दिन को हर साल मनीष शंकर शर्मा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। वहीं उन्हें यूएस हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स का सर्टिफिकेट ऑफ स्पेशल कांग्रेशनल रिकग्निशन भी दिया गया था।

प्रतिष्ठित परिवार से

मनीष शंकर शर्मा राज्य के प्रतिष्ठित परिवार से आते है। उनके पिता कृपाशंकर शर्मा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके हैं। एमपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ सीताशरण शर्मा उनके चाचा हैं। पूर्व विधयाक गिरजाशंकर शर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा उनके चाचा हैं। मनीष शर्मा की माता शकुंतला शर्मा महिला आयोग की सदस्य वनिता समाज की अध्यक्ष आनंद विहार हायर सेकेंडरी स्कूल की अध्यक्ष फैमली प्लानिंग एसोसिएशन मध्यप्रदेश की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुके सेवा

उन्होंने मध्य प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। साल 1997.1998 में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत बोस्निया और हर्जेगोविना में सेवाएं दीं। जहां उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। वे सुरक्षा निदेशक एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडियाद्ध और टी.बोर्ड ऑफ इंडिया के निदेशक भी रहे।

Previous articleराजगढ़ अंचल में स्थापित होंगे 500 करोड़ की लागत से नए उद्योग: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleशिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला रखते हैं, समाज सदैव इनका ऋणी रहेगा- डा शर्मा