अगर यूक्रेनी सैनिक आत्मसमर्पण कर देते हैं तो बख्श देंगे उनकी जान’, राष्ट्रपति ट्रंप की अपील पर पुतिन का बड़ा बयान

Join Us

वाशिंगटन (ए.)। राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को व्लादिमीर पुतिन से आग्रह किया कि वे रूस द्वारा कुर्स्क क्षेत्र से बाहर निकाले जा रहे यूक्रेनी सैनिकों को छोड़ दें। इस पर अब पुतिन की प्रतिक्रिया आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने कहा, यदि यूक्रेनी सैनिक आत्मसमर्पण करते हैं, तो हम गारंटी देते हैं कि हम उनकी जान बचा लेंगे। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय कानून और रूसी संघ के कानूनों के अनुसार जीवन और सभ्य व्यवहार की गारंटी दी जाएगी। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि एक दिन पहले पुतिन के साथ हुई लंबी सकारात्मक चर्चा के बाद रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त होने की “बहुत अच्छी संभावना” है। वहीं रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष, पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि यदि यूक्रेनी सैनिक “हथियार डालने से इनकार करते हैं, तो उन सभी को व्यवस्थित और निर्दयतापूर्वक खत्म कर दिया जाएगा।” ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में कहा, “कल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हमारी बहुत अच्छी और उपयोगी चर्चा हुई, और इस बात की बहुत अच्छी संभावना है कि युद्ध खत्म हो जाएगा।” उन्होंने पुतिन से यूक्रेनी सैनिकों की जान बख्शने का अनुरोध किया।सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने भी गुरुवार रात मास्को में पुतिन के साथ लंबी बैठक की थी। हालांकि, ट्रुथ सोशल पोस्ट में ट्रंप ने ये नहीं बताया कि उनकी पुतिन ने सीधे बात हुई थी या नहीं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि पुतिन ने विटकॉफ के माध्यम से ट्रंप को “संकेत” दिए थे। उन्होंने कहा कि विटकॉफ द्वारा ट्रंप को जानकारी दिए जाने के बाद रूस और अमेरिका अपने नेताओं के बीच फोन कॉल की व्यवस्था करेंगे। ट्रंप ने इस सप्ताह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की थी जिसमें उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच 30 दिनों के युद्ध विराम का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद पुतिन ने गुरुवार को कहा कि वह यूक्रेन में 30 दिन के युद्ध विराम के अमेरिकी प्रस्ताव से सैद्धांतिक रूप से सहमत हैं। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इस समझौते पर सहमति जताई थी।

Previous articleबलूची लड़ाकों ने फिर किया पाक सेना पर हमला, कई जवानों के मारे जाने की खबर
Next articleएफएए ने वाशिंगटन हवाई अड्डे के पास हेलीकॉप्टर यातायात पर स्थायी प्रतिबंध किया जारी